भंवरी देवी की हत्या और उनके अपहरण के मामले में सीबीआई ने जोधपुर सीबीआई कोर्ट में एक आवेदन दिया है। सीबीआई की तरफ से दिया गया ये आवेदन मामले की आगे की कार्रवाई करने के लिए है।
इस केस में गवाहों के मुकर जाने के बाद सीबीआई जोधपुर कोर्ट पहुंची है। सीबीआई ने गवाहों को मामले में 900 बार समन जारी करवाए जिसके बाद महज 174 गवाह ही पेश हो पाए। जबकि कुल 298 गवाहों की पेशी इस मामले में होनी है।
भंवरी देवी मामला सियासत, सेक्स और पैसे से जुड़ा हुआ है। भंवरी देवी महज एक मामूली नर्स थी जिसकी एक सीडी ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था।