फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: खेत में गाय का शव मिलने से फैली सनसनी, डॉक्टरों ने कहा- दम घुटने से हुई मौत, जानवरों ने नोंचे थन

Sun, 01 Dec 2024 10:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

खेत में गाय का थन कटा शव मिलने के बाद मामले में अफवाहें फैल गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। पोस्टमार्टम से पता चला कि गाय की मौत दम घुटने से हुई थी और अन्य जानवरों द्वारा शव नोंचे जाने से थन क्षत-विक्षत हो गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी जिले के बघेरा गांव में रविवार को एक खेत में मृत गाय के थन कटे होने की जानकारी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें सामने आया कि गाय की मौत दम घुटने से हुई है और शव को अन्य जानवरों द्वारा नोंचा गया, जिससे गाय के थन क्षत-विक्षत हो गए। पोस्टमार्टम के बाद गाय को दफना दिया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बघेरा में वराह सागर के पीछे एक खेत में गाय का मृत शव पड़ा था, जिसके थन कटे हुए मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों द्वारा गाय के साथ इस प्रकार का कृत्य करने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बघेरा सरपंच लालाराम जाट व बघेरा पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मय जाप्ता मौके पर पहुंच गया एवं जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा व केकड़ी सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सरपंच व ग्रामीणों से चर्चा के बाद मृत गाय का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बाद में पशु चिकित्सक डॉ. अमित पारीक, डॉ. अनिल जांगिड व डॉ. पंकज झारोटिया की टीम ने मौके पर ही मृत गाय का पोस्टमार्टम किया, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गाय की मौत दम घुटने के कारण हुई है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृत गाय के थनों को जानवरों द्वारा नोंचा गया है। वास्तविकता का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें