फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य कीर्तन यात्रा का केकड़ी में अभूतपूर्व स्वागत, पुष्कर में होगी संपन्न

Sat, 23 Nov 2024 08:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

श्री गुरुनानक देवजी के 555वें प्रकाशोत्सव पर शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी की रहनुमाई व पंज प्यारों की अगुवाई में कोटा से पुष्कर के लिए निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा केकड़ी शहर से होकर गुजरी। इस अवसर पर अजमेर रोड पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाशोत्सव पर शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की नगर कीर्तन शोभायात्रा केकड़ी से होकर गुजरी। यह शोभायात्रा कोटा के गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब से प्रारंभ हुई, जो बूंदी, हिंडौली, देवली व सावर होते हुए दोपहर बाद केकड़ी पहुंची। यहां अजमेर रोड पर कीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में फूलों से सजे वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। मुख्य वाहन के आगे यात्रा का नेतृत्व करते हुए एक अन्य वाहन में पंज प्यारे सवार थे।

विज्ञापन


अजमेर रोड पर यात्रा का स्वागत करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यात्रा में पंज प्यारे की जीवंत झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। श्रद्धालुओं ने वाहनों के काफिले में आए यात्रियों का स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग पर गुरुवाणी की गूंज सुनाई देती रही।

शोभायात्रा में साहिब श्री गुरु ग्रन्थ का एक स्वरूप फूलों से सजी गाड़ी में सुशोभित रहा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई में संत लक्खासिंहजी, हरविन्दरसिंहजी ने कीर्तन यात्रा की अगुवाई की। उनके साथ बाबा बलविंदरसिंह व बाबा शेरसिंह भी मौजूद थे। शोभायात्रा के आगे सेवादारों ने सड़क पर झाड़ू लगाई व सड़क को पानी से धोया। यात्रा के साथ चल रही संगत ने शबद और गुरुबाणी का गायन किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर के ईश्वरीदेवी होतचंदानी, शंकरलाल होतचंदानी के परिवार की ओर से अल्पाहार का प्रसाद वितरित किया गया। उनके साथ अतिथियों का स्वागत करने में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने महत्त्वपूर्ण योगदान किया।

यात्रा के साथ आए संतों ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानकदेव ने सर्वजगत के कल्याण के लिए इस पवित्र धरा पर जन्म लिया और विश्व बन्धुत्व का संदेश दिया था। यह कीर्तन यात्रा केकड़ी से आगे सरवाड़, नसीराबाद, अजमेर होती हुई पुष्करराज गुरुद्वारा पर संपन्न होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें