फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: पूर्व चिकित्सा मंत्री सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर

Sun, 02 Mar 2025 11:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

पूर्व चिकित्सा एवं जनसंपर्क मंत्री एवं केकड़ी के निवर्तमान विधायक डॉ. रघु शर्मा को शुक्रवार देर रात सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की कार्डियोलॉजी आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं जनसंपर्क मंत्री एवं केकड़ी के निवर्तमान विधायक डॉ. रघु शर्मा को शुक्रवार देर रात सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की कार्डियोलॉजी आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां एंजियोग्राफी के बाद उन्हें एक स्टेंट लगाया गया। निगरानी कर रहे चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा शुक्रवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के अजमेर आए थे। अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जेएलएन के कार्डियोलॉजी यूनिट में भर्ती करवाया गया, जहां जांच के बाद पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के हार्ट की एक आर्टरी में 90 परसेंट ब्लॉकेज मिला। करीब एक घंटे चले ऑपरेशन के बाद शनिवार देर शाम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार शर्मा की स्थिति अभी स्थिर है। 

शनिवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रघु शर्मा से मिलने जेएलएन मेडिकल कॉलेज के कॉर्डियोलॉजी यूनिट पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी तबीयत को लेकर पूरी जानकारी ली। शर्मा की तबियत पूछने के लिए दिन भर अस्पताल में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें