फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: बांदनवाड़ा टोल नाके पर ट्रेलर की केबिन में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 09 Oct 2024 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

बांदनवाड़ा के समीप टोल नाके पर मंगलवार शाम को एक ट्रेलर की केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का चालक व परिचालक समय रहते ही केबिन से कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। समय पर दमकल नहीं पहुंचने पर टोलकर्मियों व ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों से जैसे-तैसे आग बुझाई।
विज्ञापन
ट्रेलर के केबिन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी जिले में भिनाय थाने के बांदनवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 पर स्थित टोल नाके पर मंगलवार शाम को एक ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रेलर की केबिन आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि ट्रेलर की केबिन में मौजूद ड्राइवर व क्लीनर समय रहते ही बाहर कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


घटना शाम करीब 4 बजे की है। नेशनल हाइवे पर बांदनवाड़ा स्थित टोल नाके पर भीलवाड़ा की तरफ से एक ट्रेलर आकर रुका और वह टोल नाके को क्रॉस करता, इससे पहले ही उसकी केबिन में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का ड्राइवर व क्लीनर दोनों जने तुरन्त केबिन से बाहर कूद गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

आग की भभकती लपटों को देखकर मौके पर मौजूद टोलकर्मियों व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना बांदनवाड़ा में दमकलकर्मियों को दी गई, इस बीच टोलकर्मी व ग्रामीणों ने आग बुझाने के जतन शुरू कर दिए। हालांकि दमकल नहीं आई, मगर मौके पर मौजूद लोग ही स्थानीय संसाधनों व एक पानी के टैंकर से जैसे-तैसे आग बुझाने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें