हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
केकड़ी में शुक्रवार रात को जयपुर-भीलवाड़ा बाईपास मार्ग पर बागवान होटल के पास ट्रेलर और बोलेरो गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल व्यक्ति रिश्ते में जीजा-साला बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे के सूचना पुलिस काे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच शुरू और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जीजा-साला जयपुर से अपने गांव आ रहे थे। तभी केकड़ी में जयपुर-भीलवाड़ा बाइपास पर एक ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीजा सुरेश पुत्र रामगोपाल जाट निवासी उंगाई की मौत हो गई, जबकि उसका साला सुरेश पुत्र बच्छराज जाट निवासी उगानखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में बोलेरो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राकेश मीणा मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे। घायल को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल भर्ती कराया और मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।