फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri: अवैध खनन पर नकेल कसने सभी विभाग एकजुट, निरीक्षण दल करेगा आकस्मिक जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 19 Feb 2025 10:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

अवैध खनन पर रोकथाम के लिए संयुक्त निरीक्षण करने को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। विभिन्न विभागों के समन्वय से अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र हेमानी की अध्यक्षता में गुरुवार को अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बैठक में उपखंड अधिकारी हेमानी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि वे अवैध खनन में उपयोग होने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच करें और ई-रवन्ना की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। उन्होंने खनन विभाग द्वारा स्थापित की जाने वाली चेक पोस्ट पर पुलिस जाप्ता तैनात करने और परिवहन व राजस्व विभाग के साथ सप्ताह में एक दिन संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा ओवरलोड और बिना नंबर वाले वाहनों पर परिवहन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार केकड़ी भोपाल सिंह मीणा को निर्देशित किया कि तहसील क्षेत्र में सिवायचक, चरागाह और निजी भूमि का सर्वे कर खान मालिकों द्वारा डाले जा रहे अवैध मलबे की जांच की जाए। यदि किसी खान मालिक द्वारा अवैध रूप से मलबा डंप किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सिवायचक और चारागाह भूमि की जानकारी, जमाबंदी और नक्शा ट्रेस आदि खनिज विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इन क्षेत्रों में पौधारोपण किया जा सके।
विज्ञापन


बजरी के अवैध खनन और निर्गमन को रोकने के लिए केकड़ी के परशुराम सर्कल और बोगला रोड पर राजस्व, खनन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी ताकि अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

इस बैठक में जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद लोढ़ा, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर के सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तंवर, तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा, खनन विभाग के फोरमेन सतीश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें