मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चारदीवारी, धर्मशाला, विश्रांति गृह, सामुदायिक भवन व सीमेंट सड़क आदि कई विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से कुल एक करोड़ 31 लाख रुपयों की स्वीकृत प्रदान की है। जिससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही कई मांगें पूरी होने जा रही हैं।
विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन कार्यों को इसके अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है, उनमें नागोला में सती माता की छतरी के पास खुला विश्रांति गृह निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम अमर सिंह का बाडिया खीमपुरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी कार्य के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम जीवाणा में पंचायत भवन के पास सार्वजनिक धर्मशाला के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम तेलाडा (जीवाणा) स्कूल के पास पानी की टंकी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, जेठू की ढाणी, कुशलपुरा (बेगलियावास) में खुला विश्रांति गृह निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार ग्राम बडला (नागोला) में काडीखेड़ा बालाजी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम सरगांव (छछुन्दरा) में भेरूजी के स्थान के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम साईमाला में भगवान देवनारायण मंदिर के पास खुला विश्रान्ति गृह निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम सेदरिया (छछुंदरा) चारभुजा मन्दिर के सामने खुला विश्रान्ति गृह निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम सेदरिया (छछुन्दरा) कुम्हार मौहल्ला में खुला विश्रान्ति गृह निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम जालिया द्वितीय हरिजन मौहल्ला में खुला विश्रान्ति गृह निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पीपलिया (बुबकिया) बालाजी मन्दिर के पास भिनाय में खुला विश्रान्ति गृह निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार बांदनवाड़ा में शिवाजी पार्क से लोढा कॉम्प्लेक्स तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, धातोल मेला ग्राउंड की अपूर्ण चारदीवारी को पूर्ण करने हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम जालिया द्वितीय में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभास्थल पर टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम सबलपुरा (मानपुरा) चामुण्डा माता मंदिर के पास खुला विश्रांति गृह निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, खाखलजी का खेड़ा कुंड का लाम्बा मेला ग्राउंड की चार दीवारी निर्माण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इनके अलावा भिनाय में पंचायत समिति के सामने पेंशनर समाज हेतु भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बुबकिया में तिरुपति बालाजी मन्दिर के पास सार्वजनिक धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम कानाखेड़ा में तेजाजी मन्दिर के पास खुला विश्रांति गृह निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम मोयणा में तेजाजी मन्दिर के पास रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम नन्दवाडा रेगरान मौहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम दौलतपुरा द्वितीय में खेल मैदान की अपूर्ण चारदीवारी के निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम देवपुरा (देवमाली) में श्मशान घाट की चारदीवारी कार्य के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।