भाजपा के जबरदस्त प्रचार से चिंतित कांग्रेस महासचिव सी.पी. जोशी ने वोटरों से 24 अप्रैल तक अपने टेलीविजन सेट बंद रखने की अपील की है।
इसी दिन राजस्थान की बाकी पांच सीटों पर मतदान होगा।
जोशी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा की कोई लहर नहीं है। बेहतर होगा कि वोटर अपने टीवी सेट अगले तीन दिन तक बंद रखें।