फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli Crime News: युवती से दुष्कर्म के आरोप में फरारी काट रहा था युवक, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 01 May 2024 02:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: दुष्कर्म के आरोप में 3 सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 9 अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोप में 3 सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर करौली के डीआरडीए ऑफिस के पीछे पांचना कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का सुपरविजन एएसपी शंकरलाल मीणा और डीएसपी अनुज शुभम कर रहे थे। जिसके बाद थानाधिकारी ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी राहुल माली को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। आरोपी राहुल माली घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया गया। गिरफ्तार करने के लिए टीम द्वारा कई बार उसके घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी शातिर होने के कारण पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें