फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: करौली जिले में बारिश का दौर जारी, रुक-रुक कर हो रही बरसात, तेज हवा से पेड़ टूटे

Thu, 12 Sep 2024 12:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवा का दौर जारी है। बारिश के कारण शहर के रामद्वारा और राधेश्याम फार्म हाउस के पास जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। तेज हवा से कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल धराशाही हो गए हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ करौली शहर के रामद्वारा और होली खिड़कियां के बाहर राधेश्याम फार्म हाउस के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। बारिश और तेज हवा से कई स्थानों पर विद्युत पोल और पेड़ गिर गए हैं। करौली के मेला गेट के पास भी मुख्य मार्ग पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने से आवागमन में समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।

विज्ञापन




रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश और तेज हवा से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। जिले में पिछले 24 घंटे में करौली में 66 मिमी, हिंडौन में 57 मिमी, और श्री महावीर जी में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के चलते पांचना बांध में भी पानी की लगातार आवक हो रही है। फिलहाल, पांचना बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पानी की आवक बढ़ने पर बांध के और गेट खोलकर पानी की निकासी की जाएगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बांध के जलस्तर पर निगरानी बनाए हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें