फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: सिवायचक भूमि में गांजे की खेती करने वाली महिला गिरफ्तार, 5.20 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त

Wed, 20 Mar 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले में कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने सिवायचक भूमि में गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने सिवायचक भूमि में गांजे की खेती करते एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत से पांच क्विंटल 20 किलोग्राम गांजे की फसल को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर कारोबार की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय द्वारा लोकसभा चुनाव में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़, नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी सुनील कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र, नीरलाल, विनिता व चालक गोपाल सिंह द्वारा जिला स्पेशल टीम प्रभारी धारा सिंह की सूचना पर अवैध गांजे की खेती को पकड़ा है।

पुलिस ने गंगापुर रोड स्थित बरखेडा नदी पुल के पास एक खेत में गांजे की फसल को जब्त किया है। इस दौरान खेती कर रही महिला लीला पत्नी भंवर माली उम्र 60 साल निवासी बरखेडा नदी पुल के पास करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिवायचक भूमि में बने खेत में खड़े गांजे के पौधों को काटकर 40-40 किलोग्राम के 13 प्लास्टिक के कट्टों में रखकर कुल 5.20 क्विंटल गांजे के पौधों को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें