फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: 22 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस पूछताछ जारी

Wed, 19 Jun 2024 02:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले की कुड़गांव थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने नशे का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नशीले पदार्थ समेत नकद राशि और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुड़गांव थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर से 22 ग्राम स्मैक और बिक्री राशि 5800 के साथ दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी को डफलपुर गांव के श्मशान के पास से गिरफ्तार किया गया है। 
कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मिणी देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नीरज पुत्र शिवदयाल उम्र 20 साल को नशीले पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 22.20 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 5800 रुपये नकद, एक स्मार्ट फोन और एक कीपैड पैड फोन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से स्मैक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें