राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा जिले के टोडाभीम उपखंड के एदलपुर गांव में आयोजित पारंपरिक कन्हैया दंगल कार्यक्रम में पहुंचे और आयोजन की सराहना की। दंगल के दौरान मंत्री ने तालियों की गूंज के बीच पारंपरिक नृत्य में भी भाग लिया और भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Jalore News: सांचौर पुलिस ने 1.660 किलोग्राम डोडा पोस्त और 3.45 लाख रुपये नगद किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
डॉ. मीणा ने अपने संबोधन में कन्हैया दंगल को मीना समाज की सांस्कृतिक विरासत बताया और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है। डॉ. मीणा की उपस्थिति से ग्रामीणों और खासकर मीना समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: ऑपरेशन 'अखरोट' के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त JCB जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के करीरी गांव स्थित राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. मीणा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की और इसमें आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।