करौली मंडरायल मार्ग स्थित नवीन चिकित्सालय के पास बीती तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर भैंसों से टकरा गई। दुर्घटना में दो भैंसों की मौत हो गई टक्कर के बाद जीप पलट गई। दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।
हालांकि जीप में अन्य सवारियां नहीं होने के चलते बड़ा हादसा टल गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान मृतक भैंसों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर मुआवजा की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार करौली मंडरायल मार्ग स्थित नवीन चिकित्सालय के पास एक तेज रफ्तार जीप बीती रात अनियंत्रित होकर भैंसों से टकरा गई। दुर्घटना के बाद जीप पलट गई। दुर्घटना में जीप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दो भैंसों की मौत और दो भैंस घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग से जीप को हटाकर यातायात सुचारू कराया। ससेडी निवासी भैंस मालिक हुकुम बाई एवं रामराज ने बताया कि रात में 9 बजे के करीब भैंस चराकर आ रहे थे। उस वक्त करौली से जीप आ रही और खड़ी हुई भैंसों को टक्कर मार दी, जिसमें दो भैंसों की मौत हो गई और दो घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि भैंसों की मौत होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।