फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मासलपुर चुंगी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग, हजारों का नुकसान, एक बाइक भी जली

Thu, 28 Nov 2024 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

आग की सूचना पर पहुंचे सिग्मा कांस्टेबल जगराम ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने फायरमैन राज गुर्जर के नेतृत्व में आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से रोका।
 
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय स्थित मासलपुर चुंगी क्षेत्र में मध्य रात को एक परचून की दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद दुकान का हजारों रुपये का सामान और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिग्मा कांस्टेबल जगराम ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के इलाके में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

फायर मैन राज गुर्जर ने बताया कि मासलपुर चुंगी क्षेत्र में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान पूरी तरह जल गया है। इस दौरान मोटर साइकिल में भी आग लग गई। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक गुड्डू और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आग से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें