फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: नशे के खिलाफ लांगरा थाना पुलिस की कार्रवाई, एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

Mon, 25 Nov 2024 10:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले के लांगरा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर कल्लू उर्फ हरिकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक सप्लाई के लिए उपयोग की जा रही एक कार भी जब्त की है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लांगरा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर कल्लू उर्फ हरिकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक सप्लाई के उपयोग में ली जा रही कार को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम और अपराधियों की धर पकड़ को लेकर एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी करने के आरोपी कल्लू उर्फ हरिकेश मीना पुत्र फतेह राम मीणा उम्र 44 साल निवासी करसाई थाना मामचारी को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी के कब्जे से स्मैक सप्लाई में उपयोग ली जा रही एक कार भी जब्त की है। थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पत्नी व बेटा भी स्मैक बिक्री में सहयोग करते हैं। आरोपी की पत्नी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी स्मैक तस्कर के तार गंगापुर सिटी, झालावाड़ा, बारा, कोटा सहित अन्य इलाकों से जुड़े हुए हैं। आरोपी स्मैक की सप्लाई केला देवी सपोटरा, करौली गंगापुर सिटी में करता है। पुलिस ने आरोपी स्मैक तस्कर को मामला दर्ज होने के 48 घंटे में गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी तस्कर के करौली में होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस करौली के तीन बड़ क्षेत्र पहुंची। वहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरिकेश उर्फ कल्लू मीणा निवासी करसाई होना बताया। पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के कब्जे से स्मैक सप्लाई में उपयोग ली जा रही है एक कार को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें