फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: नदी के पास कुएं में मिला चार दिन से लापता वृद्ध का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 10 Mar 2024 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

सिविल डिफेंस की टीम ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हल्के मीणा पुत्र भौरया मीणा उम्र 70 साल निवासी महू के रूप में हुई। मृतक 6 मार्च को आखरी बार घर पर देखा गया।
विज्ञापन
कुएं से बाहर निकाला गया शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लांगरा थाना क्षेत्र के महू आरामपुर गांव स्थित नदी के पास कुएं में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर लांगरा थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल कर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने हत्याकर शव कुंए में फेंकने के आरोप लगाए हैं। लांगरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। लांगरा थाना एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महु आरामपुर गांव में नदी के पास एक कुएं में वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हल्के मीणा पुत्र भौरया मीणा उम्र 70 साल निवासी महू के रूप में हुई। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक के भांजे गुंटरी मीणा निवासी हरिपुर ने लांगरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में बताया कि मृतक 6 मार्च को आखरी बार घर पर देखा गया। उसके बाद ग्रामीणों ने रविवार को कुएं में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। परिजनों ने हत्या कर शव कुएं में पटकने की आशंका जताई है। रेस्क्यू के दौरान सिविल डिफेंस टीम से रामावतार गुर्जर, लोकेंद्र, अजीत, बालकृष्ण, जल सिंह, कुणाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें