फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: तेज बारिश से शहर हुआ अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों और कॉलोनियों में जल भराव ने खोली प्रशासन की पोल

Fri, 05 Jul 2024 08:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले में आज हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी।  बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने की नगर परिषद प्रशासन की कोशिशें भी नाकाम ही रहीं। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। शहर के निचले इलाकों और कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन भी जल भराव वाले स्थान पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

विज्ञापन


शहर के विवेक विहार, बग्गी खाना, मीणा कॉलोनी, ढोली खास सहित कई कॉलोनियों में  जल भराव के चलते पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर सड़कें जलमग्न हो गईं। विवेक विहार कॉलोनी में जल भराव अधिक होने के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया। 

पुलिस उप अधीक्षक अनुज शुभम, नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह, कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। नगर परिषद प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से पानी की निकासी शुरू की लेकिन लगातार हो रही बारिश से समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण शहर में निचले इलाकों और कॉलोनी में जल भरा हुआ है जल भराव वाले क्षेत्र से पानी निकासी के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। प्रशासन द्वारा पानी निकासी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें