फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: कूनो सफारी पार्क से निकलकर करौली पहुंचा चीता, गांव में फैली दहशत, ट्रेंकुलाइज करके वापस भेजेंगे

Sat, 04 May 2024 12:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले के सिमारा गांव में आज सवेरे एक चीता घुस जाने से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। वन विभाग की टीम चीते को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणपुर के सिमारा गांव में आज सुबह एक चीते के घुसने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम सिमारा गांव पहुंची। इस दौरान वन विभाग और पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने और चीता से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश स्थित कूनो सफारी पार्क से निकलकर चीता करौली पहुंच गया। 

विज्ञापन


सिमारा गांव के निवासी केदार मीणा ने बताया कि सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे तो उन्होंने चीते को देखा। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को जंगली जानवर के क्षेत्र में आने की सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग करौली और मध्यप्रदेश की टीम तथा पुलिस दल सिमारा गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम चीते को ट्रेंकुलाइज कर वापस कूनो पहुंचाने के प्रयास में जुटी है।

करौली वाइल्ड लाइफ उपवन संरक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि किसी जानवर के सिमारा गांव में पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, जानवर की पहचान नर चीता के रूप में हुई है। चीता को पकड़कर वापस कूनो पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें