फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: गंगापुर सिटी दूरसंचार कार्यालय में विवाद, कर्मचारी के सिर पर फोड़ी बोतल, दो निलंबित

Sat, 28 Sep 2024 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

घटना के बाद रेल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों, कालूराम मीणा और सुनील शर्मा, को निलंबित कर दिया है। कालूराम मीणा पर पूर्व में भी कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की शिकायतें की जा चुकी हैं, जिससे कार्यालय में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर सिटी के वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार कार्यालय में शनिवार कर्मचारी और विभाग मुखिया के बीच गंभीर तकरार हो गई। इस दौरान मुखिया वरिष्ठ खंड इंजीनियर ने कर्मचारी के सिर पर बोतल फोड़ दी। हंगामें के बाद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार के गंगापुर सिटी के वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार कार्यालय में कर्मचारी सुनील शर्मा पेंटर एवं विभाग के मुखिया कालूराम मीणा के बीच ड्यूटी संबंधी मामले को लेकर तकरार हुई। इसी दौरान विभाग के मुखिया वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार कालूराम मीणा ने एक बोतल से सुनील शर्मा के सर पर कई प्रहार किया जिससे वह पूरी तरह घायल हो गए। कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों को बचाया एवं घायल कर्मचारी को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद में कर्मचारियों को राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ खंड इंजीनियर कालूराम मीणा मजदूर संघ का पदाधिकारी भी है आवेदन कर्मचारियों के साथ में अभद्र व्यवहार करता है जिसकी शिकायत कर्मचारियों द्वारा पूर्व में रेल प्रशासन को की जाती रही है। सुनील शर्मा अभी गंभीर हालत में रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनका इलाज चल रहा है। रेल प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तब वरिष्ठ मंडल दूर संचार इंजीनियर कोटा ने वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार कालूराम मीणा एवं सुनील शर्मा पेंटर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार कालूराम मीणा के व्यवहार एवं गाली गलौज करने से सारे कर्मचारी बहुत ज्यादा परेशान है आज की हुई घटना से सभी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें