फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli : गंभीर नदी के तेज बहाव में बहा बुजुर्ग, पेड़ का तना पकड़ने से बची जान, एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकाला

Mon, 12 Aug 2024 11:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

तेज बारिश के चलते जिले में गंभीर नदी ऊफान पर है, पांचना बांध के 6 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। कल शाम पुलिस को नदी में एक बुजुर्ग के बहने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। नदी में पेड़ के तने को पकड़ने के कारण बुजुर्ग की जान बच गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच कल शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महू पुल के नीचे से 1 बुजुर्ग नदी में बह गया है, जिसकी पहचान जगमोहन पुत्र रामेश्वर गुर्जर, तिघरिया थाना, नई मंडी के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, निरंजन सिंह व करतार मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के बचाव के लिए काफी प्रयास किए लेकिन बहाव तेज होने के कारण बुजुर्ग बहकर खेडली गांव के पास नदी में पहुंच गया। 

विज्ञापन


बुजुर्ग ने हिम्मत रखकर नदी में पेड़ के तना को पकड़ रखा था, बाद में एसडीआरएफ ने नदी में बोट डालकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें