फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli Crime: धोखाधड़ी के मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनामी

Thu, 30 May 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले की हिण्डौन थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में तीन साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्पेशल टीम करौली के द्वारा धोखाधड़ी के मामले में तीन साल से फरार इनामी भूपेंद्र पुत्र श्यो सिंह गुर्जर निवासी कंजौली थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी को मासलपुर इलाके के गांव कोलूपुरा के जंगलों से दस्तयाब किया गया है। पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देश पर चल रहे वांछित इनामी अपराधी की धरपकड़ हेतु अभियान के तहत धारा सिंह डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में टीम व थाना कोतवाली हिण्डौन पुलिस मासलपुर होते हुए कोलूपुरा, नवलापुरा, डांडागांव थाना मासलपुर के जंगलों में पहुंची। जहां बदमाश की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान तलाश मुखबीर खास ने कांस्टेबल रामनारायण को सूचना दी कि प्रकरण का वांछित आरोपी भूपेंद्र अभी कुछ देर पहले अपनी ससुराल कोलूपुरा आया हुआ है। इसको कोलूपुरा के जंगलों में देखा गया है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया और मय जाब्ता मुखबीर द्वारा बताए गए सांकेतिक स्थान कोलूपुरा के जंगल में पुलिस टीम पहुंची। एक व्यक्ति मुखबीर द्वारा बताए हुलिया का जाता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस की सरकारी गाड़ियों को देखकर जंगल में भागने लगा, जिसका पीछा किया गया और बदमाश को दबोच लिया।

शेष टीम भागने वाले बदमाश का घेरा देकर पीछा करती रही। पकड़े गए बदमाश से नाम पता पूछा तो अपना नाम भूपेंद्र पुत्र श्यो सिंह उम्र 32 साल जाति गुर्जर निवासी कंजौली थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी होना बताया। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आईटी एक्ट पुलिस थाना कोतवाली हिण्डौन सिटी में दर्ज है, जिसमें वाछित चल रहा था। अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। कार्रवाई में कानि रामनारायण की अहम भूमिका रही। इनामी बदमाश को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना कोतवाली हिण्डौन सिटी को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें