हादसे की सूचना के बाद मौके पर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर पुणे से अपने घर लौट रहे एक युवक की करौली-गंगापुर मार्ग स्थित रुंडी का बालाजी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक मुकेश निवासी बावनपुरा का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कुड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुड़गांव थाना एएसआई हरकेश ने बताया कि करसाई थाना क्षेत्र के बावनपुरा गांव निवासी मुकेश पुत्र रामजीलाल उम्र 29 साल पुणे में पत्थर घिसाई और टाइल्स लगाने का काम करता था। दीपावली के त्योहार के चलते गुरुवार को शाम पुणे से रेल द्वारा गंगापुर पहुंचा और गंगापुर से अपनी बहन की मोटर बाइक लेकर बावनपुरा गांव लौट रहा था। इस दौरान करौली-गंगापुर मार्ग स्थित कुड़गांव से पहले रुंडी का बालाजी के पास शाम करीब 8 बजे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया। वहां युवक की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। पुलिस ने करौली अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई हरिमोहन के सुपुर्द कर दिया है। कुड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।