फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मांच गांव में हो रहा अवैध खनन, ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने की ये मांग

Fri, 24 Jan 2025 08:18 AM IST
करौली ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली के मांच गांव में अवैध खनन को लेकर ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने गुरुवार को करौली कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में करौली जिले के मांच गांव में अवैध खनन की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अवैध खनन को बंद कराने तथा खननकर्ताओं की हदबंदी निर्धारित करने की भी मांग की है। इस दौरान ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन


मांच गांव निवासी तुलसीराम आदि ने बताया कि गांव में क्रेशर संचालित है। क्षेत्र में खनन कर्ताओं द्वारा अपनी भूमि की हदबंदी नहीं की है, जिससे वो खातेदारी की भूमि में भी अवैध खनन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार प्रशासन को भी अवगत कराया। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आए दिन झगड़े की नौबत भी आ जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र की निशानदेही या हदबंदी नहीं की गई है। इससे खननकर्ता सभी जगह खनन कार्य करते हैं। इसको लेकर कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। साथ ही प्रशासन से सीमा निर्धारण की मांग की गई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने एक बार फिर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें