फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli murder case: कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल; मृतक युवती के चरित्र को लेकर कही ये बात, लोगों में आक्रोश

Sat, 15 Jul 2023 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने मौत के बाद एक दलित युवती के चरित्र पर सवाल खड़े कर नऐ विवाद को जन्म दे दिया है। इस तरह के बयान से मृतका के परिजनों, स्थानीय लोगों और बीजेपी में आक्रोश है। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक पीआर मीणा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने करौली के हिंडौन में हत्या की शिकार हुई दलित युवती को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी कर दी है। विधायक पीआर मीणा ने कहा कि युवती का  छह साल से अफेयर था और अब लड़की नहीं रही, इसलिए ज़्यादा बात करना ठीक नहीं है और वो मर गई।

विज्ञापन




कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने मृतक दलित युवती का अफेयर बताकर कांग्रेस पार्टी के लिए नया बवाल खड़ा कर दिया है। विधायक ने मौत के बाद एक दलित युवती के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस-प्रशासन और मीडिया के सामने इस तरह के बयान से मृतका के परिजनों, स्थानीय लोगों और बीजेपी में आक्रोश है। विधायक के इस जवाब पर जब मीडिया ने पूछा- वह मर गई या उसकी हत्या हुई है? तो विधायक ने माजरा भांपते बोले- हां हत्या तो प्रेमी ने की है, लेकिन उसकी मौत को खराब करना ठीक नहीं है। लाश पर राजनीति करना सही नहीं है। डिटेल तो पुलिस आपको शाम तक दे देगी, क्योंकि अभी तफ्तीश चल रही है। मेरी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा से बात हुई है, लेकिन इनके ऊपर से नेता राजनीति करने यहां आ रहे हैं। दम नहीं है, इसलिए धरने को खत्म करें।

दो मुलजिमों को पुलिस ने पकड़ लिया, मांग हुई खत्म-पीआर मीणा
विधायक पीआर मीणा ने कहा- मेरी डॉक्टर साहब किरोड़ी लाल मीणा से बात हुई है कि मुलजिम को पकड़ लिया गया है। आपकी जो मांग थी, वो हो गया, बात खत्म हो गई। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की क्या मांग है? इस सवाल पर विधायक पीआर मीणा बोले- अब यह तो वही जाने। कितने मुलजिम पकड़ में आए हैं? इस सवाल पर विधायक पीआर मीणा बोले- मेरी जानकारी में आया है कि दो मुलजिमों को पकड़ लिया गया है। बाकी जानकारी तो पुलिस देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें