फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: लोकसभा चुनाव को लेकर करौली-धौलपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, भावी उम्मीदवारों ने सौंपे बायोडेटा

Mon, 05 Feb 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक करौली जिले के गुलाबबाग क्षेत्र स्थित बस ऑपरेटर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट के भावी उम्मीदवारों ने अपने बायोडेटा सौंपे।
विज्ञापन
करौली-धौलपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली-धौलपुर लोकसभा पर्यवेक्षक डूंगरराम गेदर, हेम सिंह शेखावत ने भावी उम्मीदवारों से मुलाकात की और बायोडेटा लिए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा एकजुटता के साथ वोटर को मतदान केंद्र तक लाने का संदेश दिया। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


पर्यवेक्षक के करौली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने फूलमाला और साफा पहनकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए डूंगरराम गेदर ने कहा कि आज देश के संविधान, लोकतंत्र को टूटने से बचाने की लड़ाई है। सभी को एकजुट के साथ लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और झूठ बोलने वाली ताकत देश में राज कर रही है। चुनाव में जिन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, काला धन वापस लाने जैसे वायदे किए थे।

सत्ता में आते ही अपने वादों को ही जुमला करार देने लगे। ऐसे झूठे लोगों को सत्ता से बाहर निकालना सब की जिम्मेदारी है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और कांग्रेस की विचारधारा मानने वाले लोगों को हर हाल में बूथ तक पहुंचना है तथा कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना है। इस दौरान हेम सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आम जनता के हित में काम किए थे। सभी को कांग्रेस सरकार के किए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने और भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार बंद की जा रही योजनाओं की जानकारी देने की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सभी को एकजुटता के साथ वोट करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से भी अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की। इस दौरान बैठक के लिए उचित जगह का चयन नहीं होने और बैठने के लिए जगह कम पड़ने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें