फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस प्रदीप नंद्राजोग बने राजस्थान हाईकोर्ट सीजे

Sun, 02 Apr 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जस्टिस प्रदीप नंद्राजोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजभवन में रविवार सुबह आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस प्रदीप नंद्राजोग ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप शपथ ली।
विज्ञापन


राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। प्रदीप नंद्राजोग राजस्थान हाईकोर्ट के 35वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इस समारोह में मुख्य सचिव ओपी मीना ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


जस्टिस नंद्राजोग का जन्म  24 फरवरी 1958 को हुआ था। उन्होंने 1978 में ग्रेजुएशन की और 1981 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद एडवोकेट के रूप में बार काउंसिल में एनरोलमेंट कराया। उन्होंने छह साल तक दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन और इलेक्शन कमीशन के लिए दो साल तक काउंसिल का कार्य  किया। जस्टिस नंद्राजोग ने 20 दिसंबर 2002 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली तथा 16 अप्रेल 2004 को स्थाई जज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें