फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: नष्ट करने के लिए खोले डोडा पोस्त के कट्टों में निकले अरंडी के छिलके, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 10 Apr 2025 10:01 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर ग्रामीण के पीपाड़ थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 36 किलो अवैध डोडा पोस्त को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान कट्टों में अरंडी के छिलके पाए गए।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर ग्रामीण पुलिस के पीपाड़ थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां 6 कट्टों में मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा था, जिन्हें नष्ट करने के लिए खोला गया तो पुलिस भी देख कर दंग रह गई। इन कट्टों में डोडा पोस्त की जगह अरंडी के छिलके भरे हुए थे। जैसे ही मामला SP के पास पहुंचा तो उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में एसपी ऑफिस में लगे ASI और पीपाड़ थाने के हेड कांस्टेबल कि करतूत सामने आई। जांच के दौरान प्रमाणित पाए जाने पर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभाग जांच शुरू की। साथ ही पीपाड़ थाने में दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ
विज्ञापन


जोधपुर ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि फरवरी महीने में अवैध मादक पदार्थों को नष्ट करने का काम शुरू किया गया था। कोर्ट से आदेश और एसपी ऑफिस से आदेश करवाने के बाद अवैध मार्ग पदार्थों को नष्ट कर दिया जाता है। पीपाड़ थाने में जब्त करीब 36 किलो अवैध डोडा पोस्त को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन जब कट्टों को खोला गया तो उनमें अरंडी के छिकले भरे पाए गए। इस मामले की जांच डिवाएसपी शंकर लाल को सौंपी गई। जांच में एसपी ऑफिस में लगे मादक पदार्थों के निस्तारण का काम देखने वाले ASI श्रवण राम और पीपाड़ थाने के माल थाने के एचएम हेड कांस्टेबल लियाकत अली की भूमिका सामने आई। दोनों पर 36 किलो अवैध मध्य पदार्थ डोडा पोस्त गबन के मामले में दोष प्रमाणित होने पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ पीपड़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें