Rajasthan Heat Wave: राजस्थान में आज तेज अंधड़ चल सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश के कई शहरों में 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक अंधड़ चल सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश भी होने का अनुमान है, जिससे तापमान में मामूली राहत मिल सकती है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर शहर भीषण लू की चपेट में रहे। दिन और रात दोनों समय लू का असर रहा। बीकानेर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर में अति ऊष्ण हीट वेव्स के चलते रेड अलर्ट जारी करना पड़ा। हालांकि देर शाम कई शहरों में तेज आंधी चलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि 14-15 अप्रैल से पुनः तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक और नया हीटवेव का स्पेल शुरू होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ
आज इन शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट
- अलवर: यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- भरतपुर: यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- दौसा: यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- धौलपुर: यहां ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- जयपुर: यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- झुंझुनू: यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- करौली: यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- सीकर: यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- बाड़मेर: यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- बीकानेर: यहां आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। दिन में यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- जैसलमेर: यहां भी ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है और दिन में यहां पर भी 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है साथ ही बारिश भी हो सकती है।
- जोधपुर: यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
- नागौर: यहां भी ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है। दिन में यहां पर भी 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है साथ ही बारिश भी हो सकती है।