फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, जलदाय विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 01 Dec 2024 04:59 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ती जा रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आज हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन सालों से पेयजल समस्या को लेकर की जा रही शिकायतों के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने आज भोपालगढ़ जाने वाले राजमार्ग को जाम कर दिया। जाजीवाल गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन सालों से उन्हें पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जलदाय विभाग ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों को 1200 रुपये तक में टैंकर से पानी लेना पड़ रहा है। इस समस्या से तंग आकर ग्रामीणों ने आज सड़क जाम करने का कदम उठाया है। उन्होंने राज्य मार्ग पर पत्थर और बबूल की झाड़ियां डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों द्वारा सुबह से ही प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों का कोई भी प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा।

बनाड़ थाना पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक जलदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देंगे और नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन और सड़क जाम जारी रहेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग ने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया है और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना है कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें