फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: CM गहलोत के गृह जिले पहुंची राजे, जोधपुर में पूर्व मंत्री की पोती के विवाह समारोह में हुईं शामिल

Thu, 11 May 2023 04:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र आने के एक दिन पहले ही राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सीएम अशोक गहलोत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी अनावश्यक है। राजे ने कहा कि सच्चाई यही है कि मोदी जी के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह अभूतपूर्व है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे अरसे बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर पहुंची हैं। प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण डूडी की पोती के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम राजे जोधपुर जिले के चोखा इलाके में पहुंची।

यह है पूरा मामला़

विज्ञापन

शादी समारोह में अन्य भाजपा नेता भी शामिल थे। वसुंधरा राजे सर्किट हाउस में रुकीं। इस दौरान पूर्व सीएम से मिलने के लिए जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता भी उनसे मिलने पहुंचे हैं। गुरुवार को वसुंधरा राजे का नागौर दौरे का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। हालांकि, चर्चाएं हैं कि राजे एक-दो भाजपा नेताओं के घर जा सकती हैं। माउंट आबू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंची। राजे ने जोधपुर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र का सियासी फीडबैक भी लिया। राजे जोधपुर से सड़क मार्ग से नागौर जाएंगी।

एक दिन पहले ही सीएम पर साधा था निशाना
सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र आने के एक दिन पहले ही राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सीएम अशोक गहलोत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी अनावश्यक है। राजे ने कहा कि सच्चाई यही है कि मोदी जी के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह अभूतपूर्व है, जिसका मुख्यमंत्री के नाते गहलोत को खीजने के बजाए स्वागत करना चाहिए।

गरीबी हटाओ नारा सबसे बड़ा झूठ

विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने कहा था कि क्या मुख्यमंत्री को याद नहीं है कि देश की आधी आबादी आठ साल तक शौचालय जैसी सुविधा से वंचित थी। क्या कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर कई बार सत्ता प्राप्त नहीं की ? और एक बार भी गरीबी नहीं हटाई। कांग्रेस गरीबी हटाओ का झूठा राग अलापने के बजाय देश की इकॉनमी के विकास की दिशा में ले जाती तो आजादी के बाद देश का अमूल्य समय व्यर्थ नहीं जाता।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें