फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Wedding: स्पेनिश कपल को ऐसी भायी 'धोरों की धरती', घाघरा-चोली पहन हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Mon, 09 Oct 2023 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Unique Wedding In Rajasthan: वो सात समंदर पार स्पेन से आए विदेशी हिंदुस्तान की कला और संस्कृति को देखकर अभिभूत हो गए। यहां की सनातन संस्कृति में जब देखा की शादी का मतलब सात जन्मों का संबंध है तो इस प्रेमी युगल ने भी अपने को सात जन्मों के संबंध में बांधने का निर्णय लिया और हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।
विज्ञापन
विदेशी कपल ने जोधपुर में की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमेशा-हमेशा साथ रहने का वादा कर अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के हो गए। जी हां वो सात समंदर पर से आए तो हिंदुस्तान घूमने थे, लेकिन सनातन या यूं कहें हिन्दू धर्म से ऐसे प्रभावित हुए कि बस दोनों ने निर्णय किया कि अब उन्हें जन्म-जन्म तक साथ रहना है, जैसा हिन्दू ग्रंथ में लिखा है।

विज्ञापन


जोधपुर जिले के पता इलाके में आयोजित निजी होटल के इस कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की। इस दौरान फिलिप्स और विक्टोरिया के चेहरे पर एक अलग सी खुशी नजर आ रही थी। उदय सिंह चौहान से आग्रह किया कि वह अग्नि के समक्ष साथ फेरे लेकर जन्मों-जन्मों तक के लिए एक बंधन में बंधना चाहते हैं। इस पर उदय सिंह ने उनके शादी की सारी व्यवस्था की और दोनों ने ही अग्नि के समक्ष साथ फेरे लेकर हिंदू रीति-रिवाज और परंपरा के साथ विधि-विधान से शादी को संपन्न करवाया।

स्थानीय गाइड की मदद से आयोजन को ढूंढा और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी का आयोजन किया गया। फिलिप्स के साथ आए विदेशी बाराती बने तो विक्टोरिया के साथ जोधपुर की महिलाएं दुल्हन की सहेलियों के रूप में साथ में पहुंचीं। पंडित जी ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया और फिर अग्नि के साथ फेरे लिए गए और इस तरह फिलिप्स और विक्टोरिया सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


दरअसल, स्पेन के रहने वाले फिलिप्स और विक्टोरिया पिछले लंबे समय से साथ रहते थे। जब वो हिंदुस्तान घूमने आए तो यहां के रीति-रिवाज को देखा सनातन धर्म को देखा और यहां की कला संस्कृति को देखकर अभिभूत हो गए। वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और जब देखा की शादी करना हिंदुस्तान में सात जन्मों तक साथ निभाना है तो उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें