राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने 2023 के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 23 नवंबर को प्रदेश में एक ही चरण में 200 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तीन चुनाव बाद पहली बार नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते में राजस्थान में मतदान होगा। इससे पहले पिछले तीन चुनाव में ये दिसंबर के पहले हफ्ते में होता रहा है। दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान में 2023 के चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली पार्टी का चेहरा सामने होगा। इससे पहले पिछले तीन चुनाव में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ये तस्वीर साफ होती थी।
पिछले तीन चुनाव की तारीखों पर नजर
- 2008 में चार दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ, आठ दिसंबर को मतगणना हुई।
- 2013 में एक दिसंबर को वोटिंग हुई, आठ दिसंबर को वोटों की गिनती की गई।
- 2018 में 7 दिसंबर को मतदान हुआ, 11 दिसंबर को मतगणना की गई।
- 2023 में 23 नवंबर को वोटिंग हुई, तीन दिसंबर को वोटों की गणना की गई।
चुनाव प्रचार के लिए मिलेंगे सिर्फ 45 दिन
2023 के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजस्थान में आचार संहिता लागू हो गई। यानी 9 अक्टूबर से आचार संहिता लग गई, अब 23 नवंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ 45 दिन मिलेंगे। पिछले 2018 के चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी। 7 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस हिसाब से पार्टियों को प्रचार के लिए 62 दिन मिले थे। इस बार चुनाव-प्रचार के लिए 17 दिन कम दिए गए हैं।
20 जनवरी से पहले नई सरकार का गठन जरूरी
राजस्थान में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले में नई सरकार का गठन करना और विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को सामने आ जाएंगे। ऐसे में दिसंबर के दूसरे तीसरे हफ्ते में प्रदेश नई सरकार और मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है।
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत से मनमुटाव, एक क्लिक पर पढ़ें
Rajasthan Election 2023: 119 सीटें तय करेंगी राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार; एक क्लिक पर पढ़ें