बिजली और पानी की समस्या से आमजन परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती और लोड शेडिंग के नाम पर बार-बार ट्रिपिंग आने के कारण लोग आक्रोशित हैं। गुरुवार को लोगों का आक्रोश दल्लेखां की चक्की में देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे। बिजली की हो रही समस्या से परेशान होकर सड़क का रास्ता रोका। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की।
इस दौरान बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाएं और लोड शेडिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई। क्षेत्र के महिला और पुरुषों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद भी कटौती हो रही है। जिसके कारण लोगों को गर्मी के कारण भारी परेशानी हो रही है।
बिजली नहीं आने के कारण पानी की समस्या भी बढ़ गई है, बिजली नहीं आने के कारण पानी की मोटर नहीं चल पा रही हैं। जिसके कारण घरों में पानी तक नहीं है। यही नहीं रात को भी बिजली बार बार बंद हो जाती हैं। ऐसे में रात में सोना भी हराम हो चुका हैं।