फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मोती मार्केट में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों के हमले में तीन युवक घायल; प्रेम विवाह से जुड़ा मामला

Tue, 30 Sep 2025 06:46 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jhalamund Moti Market Bloody Clash: जोधपुर के झालामंड मोती मार्केट में देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। प्रेम विवाह विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अब तक फरार हैं।
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर के झालामंड इलाके में रविवार देर रात मोती मार्केट में दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियारों और पत्थरों से हुए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक को छुट्टी दे दी गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

 
विवाद ने लिया हिंसक रूप
जानकारी के अनुसार, झालामंड निवासी गोपाल प्रजापत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी कुड़ी भगतासनी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि मोती मार्केट में दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान गोपी उर्फ गोपिया उर्फ गोपाल, पवन मेघवाल उर्फ पवनिया और अनिल कुमार उर्फ भाऊड़ा राजू घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, उदयपुर सांसद ने की न्यायिक जांच की मांग
विज्ञापन

 
प्रेम विवाह विवाद की आशंका
पुलिस जांच में संभावना जताई जा रही है कि हमले की पृष्ठभूमि प्रेम विवाह से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना झालामंड सर्किल से गुड़ा रोड स्थित राजू सुपर मॉल के सामने हुई। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
जयपुर और जोधपुर में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई थी, लेकिन संसाधनों की कमी और ढीली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देर रात हुए इस हमले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cough Syrup Row: बांसवाड़ा में भी खांसी के सिरप से सात बच्चे बीमार, दवा की आपूर्ति रोकी गई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें