फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये गिरोह चोरी के बाद लगा देता था आग

Sat, 18 Mar 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए नकबजन गिरोह के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए छह जनों को पकड़ा है। गिरोह के लोग वारदात के बाद मकान में आग लगा देते थे।
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के जिला पूर्व में नागौरी गेट, उदय मंदिर और सदर बाजार इलाके में पिछले एक माह में एक दर्जन से ज्यादा नकबजनी की वारदात हुई। इस पर पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पहले नकबजनी और बाल संरक्षण में लिए गए बच्चे फिर से देखे गए। इन बच्चों ने पूछताछ में कबीर नगर में रहने वाले सद्दाम का नाम बताया। सद्दाम को पकड़ने के बाद माल खरीदने व बेचने में सहयोग करने वाले कबीर नगर निवासी आमिर खां को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद लूणी तहसील के धुंधाड़ा निवासी जाकिर उर्फ लाला और गोपाल सोनी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। जांच अधिकारी झूमरलाल ने बताया कि गोपाल सोनी और जाकिर चोरी के माल को बिकवाने का काम करते थे। सद्दाम और दो बाल अपचारी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने उदय मंदिर में 3, सदर बाजार में 3 और नागौरी गेट में छह वारदात करना स्वीकार किया है। यहां खास बात यह है कि गिरोह के लोग मकान व दुकान में सेंध लगाने के बाद आग लगा देते ताकि कोई सबूत नहीं रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें