फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सख्त पुलिसिंग से दिल जीतने वाली 'लेडी सिंघम' शैफाली को अनोखी विदाई, घोड़े पर बैठाकर निकाला जुलूस

Wed, 08 Jul 2026 07:11 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सीआईडी में तबादले के बाद नागौरी गेट थाना अधिकारी शैफाली सांखला को जोधपुर में अनोखे अंदाज में विदाई दी गई। स्थानीय लोगों ने घोड़े पर बैठाकर उनका सम्मान किया और उनके कार्यकाल को यादगार बताया।
विज्ञापन
नागौरी गेट थाना अधिकारी शैफाली सांखला को अनोखे अंदाज में दी विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी सख्त कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग के कारण 'लेडी सिंघम' के नाम से पहचान बनाने वाली नागौरी गेट थाना अधिकारी शैफाली सांखला को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। हाल ही में जारी तबादला सूची में उनका स्थानांतरण सीआईडी में होने के बाद थाना परिसर और क्षेत्रवासियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के दौरान थाना स्टाफ, स्थानीय नागरिकों और मोहल्लेवासियों ने शैफाली सांखला के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें घोड़े पर बैठाकर थाना क्षेत्र में सम्मान जुलूस के रूप में घुमाया गया। जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: दुकान का बोर्ड बना खूनी विवाद की वजह, युवक पर लोहे के दंतालिये से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

स्थानीय लोगों का कहना था कि शैफाली ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और जनता से संवाद के कारण वे क्षेत्र में 'लेडी सिंघम' के नाम से लोकप्रिय हो गईं। शैफाली पिछले कई वर्षों से जोधपुर में विभिन्न थानों में सेवाएं दे चुकी हैं। अपने हर कार्यकाल में उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ऐसा संवाद विकसित किया कि कई छोटे-मोटे विवाद आपसी समझाइश से ही सुलझने लगे और पुलिस तक पहुंचने की नौबत कम आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौरी गेट थाना क्षेत्र में भी उनकी नियमित रात्रि गश्त, आमजन से सतत संवाद और जनसुनवाई की कार्यशैली ने लोगों के बीच गहरा विश्वास कायम किया। यही वजह रही कि उनके तबादले पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उन्हें विदा करने पहुंचे और भावुक माहौल में सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के अंत में थाना स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई लोगों ने उनके साथ जुड़े अनुभव साझा किए और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें