फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शिक्षक की क्रूरता, पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा, अर्द्धनग्न धूप में बिठाकर खुद खाता रहा खाना

Tue, 13 Sep 2022 03:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

शिक्षक की पत्नी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी की मानसिक बीमारी से परेशान था। ऐसे में उसने हाथ उठा दिया।
विज्ञापन
शिक्षक ने पत्नी को पीटा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले के फलोदी शहर में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने पत्नी को अर्द्धनग्न अवस्था में धूप में बिठा दिया और खुद ही घर में खाना खाता रहा। आरोपी की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पत्नी को धूप में बिठा खाना खा रहा आरोपी - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निजी स्कूल के शिक्षक कैलाश सुथार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी मुकदमा दर्ज करवाएगी तो अन्य धाराएं जोड़ दी जाएगी।

— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 13, 2022 ">http://

बच्ची बचाई आई तो उसे भी पीटा - फोटो : Social Media
बचाने आई बेटी को पीटा
कैलाश सुथार ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पत्नी को बाल पकड़कर फर्श पर पटक रहा है। मां को बचाने आई बेटी को भी पिता ने नहीं बख्शा। उसने बच्ची को भी बेरहमी से पीटा।

पत्नी और बेटी को पीटता आरोपी - फोटो : Social Media
पत्नी रोती रही, आरोपी खाता रहा खाना
आरोपी शिक्षक की दरिंदगी यही नहीं रूकी, वह उसने पत्नी के ऊपरी हिस्से में पहने कपड़े फाड़ दिए और उसे खुले स्थान पर धूप में बैठा दिया। अर्द्धनग्न अवस्था में पत्नी धूप में बैठी रोती रही लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। आरोपी शिक्षक मकान के अंदर बैठकर खाना खाता रहा।
विज्ञापन

पति ने दी सफाई
वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुझे भी पत्नी के साथ मारपीट का पछतावा है। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। मैं उसका इलाज कराते-कराते थक गया हूं। ऐसे में घर में तनाव रहने लग गया। इसी तनाव में मैं हाथ उठा बैठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें