फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘लेह हिंसा की जांच होने तक जेल में रहने को तैयार हूं’, सोनम वांगचुक ने भेजा शांति संदेश

Sun, 05 Oct 2025 09:52 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Sonam Wangchuk: जोधपुर जेल से सोनम वांगचुक ने लेह हिंसा में चार लोगों की हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक वे जेल में रहने को तैयार हैं। वांगचुक ने लद्दाख के लोगों से शांति, एकता और अहिंसक संघर्ष जारी रखने की अपील की।
 
विज्ञापन
शिक्षाविद एवं लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षाविद एवं लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जोधपुर सेंट्रल जेल से अपने भाई त्सेतन दोरजे ले के माध्यम से एक संदेश भेजा है। उन्होंने लेह हिंसा में चार लोगों की हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग की है। वांगचुक ने कहा है कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे जेल में ही रहने को तैयार हैं।

विज्ञापन

 
वांगचुक से मिलने उनके भाई और वकील मुस्तफा हाजी पहुंचे। प्रशासन से विशेष अनुमति मिलने के बाद मुलाकात संभव हो सकी। इसके बाद वकील मुस्तफा हाजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने देशवासियों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया है।
 
लेह हिंसा के बाद जोधपुर जेल में नजरबंद
24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के बाद सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सुरक्षा कारणों से 1500 किलोमीटर दूर जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने उनके लिए अलग वार्ड तैयार किया है, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। वांगचुक की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। 26 सितंबर की रात उन्हें जोधपुर लाया गया था। इस दौरान सीकर सांसद अमराराम ने भी उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं मिली।


 
‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हूं’
वकील मुस्तफा हाजी के अनुसार, वांगचुक ने अपने संदेश में कहा है कि वे पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और देशवासियों की चिंता व प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों व गिरफ्तार व्यक्तियों के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कोटा में हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, हालत नाजुक; कई जगह आई चोट, आखिर हुआ क्या?
 
वांगचुक ने लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे इस संघर्ष में KDA और लद्दाख के लोगों के साथ खड़े हैं और यह आंदोलन अहिंसा और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
 
शांति और एकता की अपील
अपने संदेश में सोनम वांगचुक ने लद्दाख और देश के नागरिकों से शांति, संयम और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघर्ष का रास्ता अहिंसा और लोकतांत्रिक माध्यमों से ही होना चाहिए।
विज्ञापन

वांगचुक ने कहा कि लद्दाख का संघर्ष केवल एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि भारत के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का प्रश्न है और इसे न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: जंगल में महिला से दुष्कर्म, गांव के युवक ने अकेला पाकर की दरिंदगी; फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें