फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: मतीरे के बीज के कट्टों के नीचे शराब की तस्करी, 400 से ज्यादा कार्टन अवैध शराब बरामद

Sat, 06 May 2023 01:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर कमिश्नरेट की बनाड़ पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। आज पकड़े गए ट्रक के साथ वे जोधपुर में रात को रुकते और सुबह ट्रक लेकर रवाना होने की योजना थी। मगर उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने भरा शराब से भरा ट्रक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर कमिश्नरेट की बनाड़ पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी में मुखबिरी सूचना पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। अनुमानित तौर पर शराब 40 लाख की बताई जाती है। ट्रक को लाने वाला चालक खलासी के साथ शराब मालिक का आदमी मिला। जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस को मुखबिरी सूचना मिली कि भोपालगढ़ रोड फाटक से होते हुए एक ट्रक आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लादी गई है। इस पर बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा मय जाब्ते ने थाने के सामने ही नाकाबंदी की। तब 12 चक्का एक ट्रक को रुकवाया गया। चालक हीराराम से ट्रक में लदे माल के बारे में पूछा तब उसने पशुआहार होना बताया। पुलिस ने बाद में ट्रक को चेक किया। तब पीछे मतीरों के बीज के नीचे अवैध शराब के कार्टन मिले।



जानकारी के अनुसार अब तक पड़ताल में सामने आया कि ट्रक चालक द्वारा तकरीबन 15 दिन पहले भी भारी मात्रा में शराब का ट्रक लाया था, जोकि डूंगरगढ़ में खाली करवाया गया था। आज पकड़े गए ट्रक के साथ वे जोधपुर में रात को रुकते और सुबह ट्रक लेकर रवाना होने की योजना थी। मगर उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। देर रात तक पुलिस शराब कार्टनों की गिनती कर रही थी। अनुमान के मुताबिक शराब 40 लाख की बताई जा रही है। ट्रक को लाने वाला चालक खलासी के साथ शराब मालिक का आदमी मिला। जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनके पास से पशु आहार की बिल्टी मिली है, जोकि आरंभिक तौर पर फर्जी निकली है। शराब के ऊपर मतीरें के बीजों के कट्टे लाद रखे थे। बनाड़ पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि यह ट्रक रात होल्ड जोधपुर में ही होना था सुबह उसे गुजरात जाना था। ट्रक में लादी गई शराब पंजाब से परिवहन होना अभी सामने आया है। ट्रक में सवार उसके चालक सिरोही निवासी हीराराम और खलासी रामलाल के साथ धनारी खेड़ापा निवासी ईश्वरलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खोजा ने बताया कि इनके पास एक पशु आहार की बिल्टी मिली है जिस पर उसके मालिक से बात करने पर पता लगा कि उसने माल नहीं मंगवाया था।बिल्टी फर्जी निकली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें