केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यहां अपनी बेटी के साथ दर्शन करने आए शेखावत ने मंगलमूर्ति भगवान गणेश के दर्शन कर नवसंवत्सर की शुरुआत की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी पुत्री सुहासिनी शेखावत के साथ पूजा-अर्चना कर हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि चैत्र नवरात्रि की इस पावन तिथि पर महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उल्लासित वातावरण है। संपूर्ण भारतवर्ष में सभी समुदाय अपने-अपने स्थानीय उत्सवों को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं, जो हमारी सनातन परंपरा की विशेषता है।
शेखावत ने समस्त हिंदू धर्मावलंबियों को नवसंवत्सर 2082 की बधाई देते हुए कहा कि यह नूतन वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और प्रसन्नता लेकर आए। उनके इस धार्मिक अनुष्ठान ने हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के साथ आध्यात्मिक आस्था और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।