फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों से मिलने पहुंचे पायलट-राजे, सचिन बोले-अब तक मिली आर्थिक सहायता कम

Tue, 20 Dec 2022 11:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

वसुंधरा राजे और सचिन पायलट एक साथ ही जोधपुर पहुंचे। हालांकि, राजे पहले बीएसएफ हेडक्वाटर गईं, जहां उन्होंने नायक भैरो सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जोधपुर पहुंचे पायलट और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट के पीड़ित परिवार से मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोक संतृप्त परिवार को ढ़ांढस बढ़ाया। इस दौरान पायलट ने कहा कि वे सरकार से आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की मांग करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वसुंधरा राजे और सचिन पायलट एक ही समय पर जोधपुर पहुंचे। वसुंधरा राजे पहले बीएसएफ हेडक्वाटर गईं, जहां उन्होंने नायक भैरो सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि दी और फिर भूंगरा के लिए रवाना हुई। वहीं सचिन पायलट रेलवे स्टेशन से सीधा भूंगरा गांव पहुंचे। सचिन पायलट ने सिलेंडर ब्लास्ट के पीड़ित परिवार को ढ़ांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए सरकार से मांग करने को कहा। पायलट भूंगरा से जोधपुर महात्मागांधी अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए रवाना हुए।


पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि एक साथ इतने लोगों की मौत बहुत दुखद है। पीड़ित परिवार को अब तक जो आर्थिक सहायता मिली है, वह कम है। एक ही परिवार के कई सदस्य की एक साथ मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से सहायता राशि बढ़ाने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें