फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: OHE ब्रेकडाउन के कारण बदले ट्रेनों के मार्ग, अब इन स्टेशनों से होकर जाएगी दादर-जोधपुर मेल

Mon, 24 Mar 2025 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: गेरतपुर-वतवा रेलखंड के बीच ओएचई ब्रेकडाउन के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलवा किया गया है। इनमें बांद्रा टर्मिनस से श्रीगंगानगर, पुणे से भगत की कोठी, जोधपुर-दादर मेल और तिरुवनंतपुरम से श्रीगंगानगर चलने वाली ट्रेनें शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के गेरतपुर-वतवा रेलखंड के बीच ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) ब्रेकडाउन के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस तकनीकी कारण के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्गों पर किया जाएगा। पुणे से भगत की कोठी जाने वाली ट्रेन 11090, जो 23 मार्च को पुणे से प्रस्थान करेगी, अब वडोदरा, रतलाम, चंदेरिया, अजमेर और मारवाड़ जंक्शन होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

विज्ञापन


पढ़ें; आबूरोड रेलवे स्टेशन पर 1.18 करोड़ रुपए का गबन, 3 फूड स्टॉल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इसी तरह, बांद्रा टर्मिनस से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन 14702, जो 23 मार्च को प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अब वडोदरा, रतलाम, चंदेरिया, अजमेर, फुलेरा और रींगस होते हुए चलेगी। वहीं तिरुवनंतपुरम से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन 16312, जो 22 मार्च को रवाना हुई थी, अब वडोदरा, रतलाम, चंदेरिया, अजमेर और मारवाड़ जंक्शन के रास्ते संचालित की जा रही है।

इसके अलावा, दादर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन 14808, जो 24 मार्च को दादर से प्रस्थान करेगी, ये ट्रेन वडोदरा, रतलाम, चंदेरिया, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन और लूणी के रास्ते पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेल मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के कारण प्रभावित रहेगा रेल यातायात
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे कुछ रेलसेवाओं में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि कुछ गाड़ियों के संचालन में देरी होगी।

बाड़मेर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली एक्सप्रेस, जो 27 मार्च 2025 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह अब परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अस्थल बोहर-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी।

इसके अलावा, जम्मूतवी से बाड़मेर जाने वाली गाड़ी संख्या 14662, जो 27 मार्च 2025 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली थी, वह पांच घंटे की देरी से 28 मार्च को रात 3:25 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661, जो 28 मार्च को बाड़मेर से रवाना होनी थी, वह अपने निर्धारित समय से एक घंटे 40 मिनट की देरी से रात 2:00 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें