फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मी से दिन—दहाड़े 9 लाख रुपए लूटे

Sat, 18 Mar 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डाका
विज्ञापन
जोधपुर के पास बेरू गांव की सीमा पर शनिवार दोपहर बिजली ठेका कर्मचारी से नौ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार सवार दो लुटेरे अभी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजली ठेकाकर्मी पवन कुमार शनिवार को बेरू गांव से रुपयों का कलेक्शन लेकर बाइक पर शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बेरू गांव की सीमा पर एक कार उसके पास आकर रुकी। कार से दो युवक नीचे उतरे और उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में नौ लाख रुपए होना बताया जा रहा है। घटना के बाद पवन ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। प्राथमिक जांच में पुलिस मामले को संदेह की दृष्टि से भी देख रही है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें