फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दी पति की हत्या, फोन कर आरोपी ने कहा-शव नहर में फेंक दिया

Sat, 06 Aug 2022 11:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को बात करने के लिए बुलाया। उसके बाद जबरन नहर पर ले गया, जहां उसने मारपीट कर उसके पति को नहर में फेंक दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के लोहावट थाना क्षेत्र के जालोड़ा गांव की राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में दो दिन पूर्व एक व्यक्ति का शव मिल था। इस मामले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने एक व्यक्ति से संबंध बनाने से मना किया, इसलिए उसकी पति की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जैसलमेर निवासी एक महिला ने पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी उसके गांव आया था। उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला लेकिन महिला ने मना कर दिया। ऐसे में आरोपी ने पति को जान से मारने की धमकियां दी थी।

महिला का आरोप है कि पति की मौत वाले दिन भी आरोपी का फोन आया तो बताया कि उसने उसके पति की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को फोन कर बातचीत करने के लिए जालोड़ा बुलाया था। फिर वो उसे अपने घर ले गया था, जहां चाय में कुछ नशीली चीज पिलाई। फिर आरोपी उसके पति को जबरन नहर लेकर गया था, जहां मारपीट कर उसे नहर में गिरा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें