फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुरः भाई की देखभाल के लिए महिला ने मांगी छुट्टी, बॉस ने बदले में मांग ली 'इज्जत'

Wed, 20 Jan 2021 09:01 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के उत्तरी नगर निगम में काम करने वाली एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपने निरीक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने छुट्टी देने के बदले उसके अस्मत की मांग की है।

विज्ञापन

छुट्टी मांगने पर रख दी शर्त

महिला के मुताबिक उसने महापौर के वार्ड में लगे सफाई निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलोत से अपने बीमार भाई के लिए एक दिन की छुट्टी मांगी थी, जिसके बदले में सफाई निरीक्षक ने उसे अपने साथ सोने के लिए कहा। उसने कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है। अगर वह उसके साथ रिश्ता रखती है तो उसे छुट्टी के साथ ही इलाज के लिए पैसा भी देगा। 

अटेंडेंस काटने की धमकी भी दी

पीड़िता ने बताया कि वह विधवा है। उसका भाई मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा था। उसकी देखभाल के लिए वो छुट्टी मांग रही थी, लेकिन धर्मेंद्र उसकी अस्मत के लिए दबाव बना रहा था। महिला का यह भी आरोप है कि अधिकारी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसकी मांगें नहीं पूरी की तो उसका अटेंडेंस काट देगा।

भाई ने तोड़ा दम

महिला ने बताया साेमवार सुबह उसके भाई ने दम तोड़ दिया था। ऐसे में उसका सब्र जवाब दे गया। उसने  सारी बात अपनी सहयोगियों को बताई। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर उस निरीक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। निगम प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू की और सफाई प्रभारी को मुख्य सफाई निरीक्षक कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन

सस्पेंड सफाई प्रभारी को कड़ी सजा देने की मांग

जांच के बाद आदेश जारी कर उसे सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग व अन्य सफाईकर्मी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें