फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: पैरा कमांडो ट्रेनिंग में हादसा, 4 जवान पानी में कूदे, लेकिन बाहर आए सिर्फ 3, कैप्टन की हो रही तलाश

Fri, 08 Jan 2021 09:25 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर स्थित कायलाना झील में बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना के जवान डूबने वाले लोगों को बचाने का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान कैप्टन अंकित गुप्ता लापता हो गए। करीब 20 घंटे बाद भी उनका कुछ पता नहीं लगा है। सेना के गोताखोर लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। साथ ही, झील के आसपास आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले ही कैप्टन अंकित की शादी हुई थी। 

विज्ञापन

इस तरह हो रहा था अभ्यास

जानकारी के मुताबिक, सेना की 10 पैरा यूनिट के कमांडो गुरुवार सुबह से जोधपुर की कायलाना झील में डूबते हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। दोपहर के वक्त यूनिट के कैप्टन अंकित गुप्ता अन्य चार कमांडो के साथ हेलिकॉप्टर से रस्सी के जरिये कायलाना से तख्तसागर की तरफ गहरे पानी में उतरे। 

फिर लापता हो गए कैप्टन अंकित

बताया जा रहा है कि अभ्यास के बाद सभी जवानों को रस्सी की मदद से एयरलिफ्ट किया जाना था। उस दौरान बाकी चार कमांडो पानी से बाहर आ गए, लेकिन गुड़गांव निवासी कैप्टन अंकित गुप्ता गहरे पानी में डूब गए। सेना के जवानों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

छह घंटे चला सर्च ऑपरेशन

इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। ऐसे में सेना के साथ पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। वे करीब छह घंटे तक कैप्टन को तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अंधेरा होने पर गुरुवार को बचाव कार्य रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह से कैप्टन को ढूंढने का अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही कैप्टन अंकित गुप्ता की शादी हुई थी। वह पानी में डूब रहे लोगों को बचाने वाली विशेष यूनिट के सदस्य थे। वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि कैप्टन गुप्ता भी पानी से बाहर आ गए थे, लेकिन वह अचानक फिसल गए और गहरे पानी में चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें