फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फलोदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 15 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत; सुनवाई कब?

Sat, 08 Nov 2025 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलोदी

सार

Phalodi News: राजस्थान के फलोदी में हुए सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत और 2 घायल होने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। जस्टिस जे. के. महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की बेंच 10 नवंबर को सुनवाई करेगी।
 
विज्ञापन
फलोदी हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के फलोदी जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस हादसे में कम से कम 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जब एक मिनी वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। मामला अब सुप्रीम कोर्ट की बेंच जस्टिस जे. के. महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई के समक्ष 10 नवंबर को सुना जाएगा। हादसा भारतमाला हाईवे पर मातोडा गांव के पास हुआ था। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में 2 नवंबर यानी रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। एक टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे। हादसे में मारे गए सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे। सभी जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए गए। फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने हादसे की पुष्टि की थी। मरने वालों में 10 महिलाएं चार बच्चे और एक चालक शामिल हैं। वहीं घायलों को मतोड़ा से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला का नाम फूलवंती बताया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।
 
जानकारी के अनुसार, मतोड़ा थाना क्षेत्र में यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव में सियासी उबाल: रुपये बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, होटल से बाहर निकाला; डोटासरा क्यों भड़के?
 
कोलायत मेला दर्शन के लिए गया था परिवार
फलोदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गया था। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन



 
प्रदेश में आए दिन हो रहे हादसे
राजस्थान में जैसे हादसों का प्रदेश बन गया है। एक दिन पहले भी जोधपुर जिले के फलोदी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में भी चार लोगों की मौत हो गई थी। भादू रेस्टोरेंट के पास खड़ी मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फलोदी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘आखिर कौन है CM भजनलाल का सलाहकार’, गहलोत का तंज; ‘अहंकार और बुराई का साथ’ देने की बात पर क्या कहा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें