फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जोधपुर में बनाई जा रही थी एमडी ड्रग, महाराष्ट्र के एक व्यक्ति समेत चार पर FIR

Wed, 29 May 2024 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि एमडी ड्रग तैयार कर सांचोर सहित मारवाड़ के अन्य जिलों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई में एमडी ड्रग  सामग्री के साथ मशीनों को भी जब्त किया गया है।  
विज्ञापन
पुलिस ने की छापामार कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जिले के विवेक विहार के शेखानाडा में एक स्थान पर रेड देकर पुलिस ने बड़ी में तैयार हो रही एमडी ड्रग का पता लगाया है। मामले में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति सहित स्थानीय चार लोगों को नामजद किया गया है। छापे में पुलिस ने पैकिंग मशीनें और माल बरामद किया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विवेक विहार पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि शेखानाडा में एक स्थान पर एमडी ड्रग बनाकर सप्लाई की जाती है। जिसमें महाराष्ट्र पुणे के व्यक्ति भी शामिल है। सूचना इस पर एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा, थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मय जाब्ते ने मौके पर छापा मारा।

शेखानाडा में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है, जिनमें मोगड़ाकलां निवासी हुकमाराम पुत्र भारमल जाट, कांकाणी के महेंद्र उर्फ हुकमाराम पुत्र भादूराम जाट, पुणे महाराष्ट्र के प्रशांत पाटिल, खिंचड़ों की ढाणी मोगड़ाकलां निवासी राकेश पुत्र कालूराम खींचड़ और सांचोर जिले के रमेश विश्रोई उर्फ अनिल विश्नोई शामिल है।  
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि यहां पर एमडी ड्रग तैयार कर सांचोर सहित मारवाड़ के अन्य जिलों में सप्लाई होती थी। एमडी ड्रग को बनाने वाली निर्माण सामग्री के साथ मशीनों को भी जब्त किया गया है। कितने की एमडी ड्रग या केमिकल मिला है इस बारे में पुलिस ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है।

गत दिनों मुंबई पुलिस ने पकड़ी थी लैब
इससे पहले मुंबई पुलिस और एनसीबी ने मिलकर मोगड़ा में ही एक एमडी ड्रग लैब का खुलासा करते हुए चार करोड़ से ज्यादा का माल बरामद किया था। साथ ही ओसियां में भी एक कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। एमडी ड्रग बनाने की महाराष्ट्र के लोगों द्वारा लैब स्थापित कर दी गई थी। अब एक और लैब का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें